बेमेतरा सिटी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर-7 स्थित परशुराम चौक का है जहां पुलिस ने फांसी लगाने की कोशिश करने वाली एक महिला को बिना किसी डॉक्टरी जांच के मृत मान लिया. इतना ही नहीं, पुलिस ने बेसुध महिला को मृत समझकर कमरे में बंद किया, ताला जड़ा और परिजनों को अंदर जाने से रोक दिया. करीब दो तीन घंटे बाद जब पुलिस पंचनामे की औपचारिकता पूरी करने पहुंची, तो महिला जिंदा मिली.

महिला को जिंदा देख परिजनों ने बिना एक पल गंवाए उसे फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है.

इस घटना के बाद से पूरे बेमेतरा इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है. परिजनों और स्थानीय नागरिकों में पुलिस के इस रवैये को लेकर भारी नाराजगी है.

लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने तत्परता दिखाई होती और महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया होता, तो उसकी हालत इतनी गंभीर नहीं होती.

ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!