रायपुर। बस्तर में माओवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 200 से ज्यादा युवाओं की जिंदगी अब नई दिशा में बढ़ रही है। ये पूर्व माओवादी अब शादी कर परिवार बसाना और माता-पिता बनना चाहते हैं।

माओवादी संगठन में रहते हुए कई युवाओं की नसबंदी कराई गई थी। अब इन्हें खुलवाने के लिए प्रशासन विशेष पहल कर रहा है। जल्द ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बस्तर में विशेष मेडिकल कैंप लगाएगी। यहां स्वास्थ्य जांच के बाद मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत नसबंदी खोलने की प्रक्रिया की जाएगी।

इससे पहले राजनांदगांव में ऐसी प्रक्रिया के बाद 4 पूर्व माओवादी शादी कर चुके हैं और अब पिता भी बन चुके हैं। इसी सफलता से दूसरे आत्मसमर्पित युवाओं में भी नई उम्मीद जगी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!