सरगुजा के नेशनल हाईवे-43 की जर्जर सड़क पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की इनोवा कार गड्ढे में फंस जाने के बाद अधिकारियों समेत पार्टी के बड़े नेताओं को जमकर फटकार लगाई।

बताया जा रहा है कि पवन साय की कार जर्जर सड़क पर करीब दो घंटे तक फंसी रही. अंबिकापुर पहुंचने के बाद पवन साय ने अफसर को फोन किया और सड़क की हालत को लेकर नाराजगी जताई। मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं के मुताबिक, उन्होंने यहां तक पूछा कि क्या अफसर क्षेत्र का दौरा करने आते भी हैं। उन्होंने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को सड़क की हालत को लेकर जमकर फटकार लगाई।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने एनएच के अधिकारियों को तत्काल सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए.

मंत्री राजेश अग्रवाल ने आश्वासन दिया है कि अगले एक-दो दिनों में सड़क की रिपेरिंग पूरी हो जाएगी और बारिश के बाद ठेकेदार नई सड़क बनाने का काम शुरू कर देंगे.

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!