IND VS SL: भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने गॉल में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को अपना  छक्कों वाला शतक पूरा कर लिया है।

पंत के टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे हो गए। यानी उन्होंने छक्कों का शतक जमा दिया। वह ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज हैं। उनसे पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज टेस्ट में 100 छक्के नहीं मार सका।

वहीं वह दुनिया के सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं जिसने टेस्ट क्रिकेट में ये कारनामा किया है। उनके अलावा बेन स्टोक्स, ब्रेंडन मैकुलम, एडम गिलक्रिस्ट ने टेस्ट में छक्कों का शतक जमाया है।

स्टोक्स 138 छक्कों के साथ नंबर-1 पर हैं तो वहीं मैकुलम 107 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। पंत तीसरे और गिलक्रिस्ट चौथे नंबर पर हैं। पंत ने सबसे कम मैचों में इतने छक्के पूरे किए हैं। उन्होंने महज 51 मैचों में ये मुकाम हासिल किया है। इस मामले में उन्होंने गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!