ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। यहां चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं सेना के पांच जवान लापता हैं। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन्स सेंटर के मुताबिक, ये दोनों घटनाएं शुक्रवार शाम को हुईं।

अधिकारियों ने आज शनिवार, 15 अगस्त को जानकारी दी कि अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में आर्मी के दो शेल्टर बह गए, जिससे पांच जवान लापता हो गए हैं।

लैंडस्लाइड में चार लोगों की मौत

अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में सड़क निर्माण वाली जगह पर हुए बड़े लैंडस्लाइड में चार लोगों की मौत हो गई है। लैंडस्लाइड के होने से मलबे के नीचे कई लोग दब गए थे, जिनमें से चार लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इन लोगों के नाम टाडू बाकी, ताजी राय, मार्कोश बसुमतारी और बाबुल अली बताए जा रहे हैं।

अपर सुबनसिरी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि बाबुल अली का शव बरामद कर लिया गया है। खोज और बचाव अभियान के लिए नाचो पुलिस स्टेशन के जवानों को तैनात किया गया है। डपोरिजो से फायर और इमरजेंसी सर्विस के जवानों को भी बुलाया जा रहा है, जबकि स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की एक टीम भी अभियान में मदद करेगी।

सेना के 5 जवान लापता

दिबांग वैली जिले में, शुक्रवार शाम भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई, जिससे पाशु पानी आर्मी कैंप में 5वीं ग्रेनेडियर के दो शेल्टर बह गए। 5वीं ग्रेनेडियर की दो खोज और बचाव टीमें पहले ही तैनात की जा चुकी हैं। अधिकारियों ने बताया कि अचानक आई बाढ़ में आर्मी के सात जवान बह गए थे, जिनमें से दो को बचा लिया गया, जबकि पांच अभी भी लापता हैं। लापता जवानों की पहचान हवलदार उपेंद्र और आर्मी जवान कुंदन, विनोद, आदित्य और समुंडा के तौर पर की गई है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!