बिलासपुर : बिलासपुर के तखतपुर क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक बाघ ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना कठमुंडा के तुरतुरिया खार इलाके में हुई, जब ग्रामीण अपने खेत में काम करने जा रहा था। जंगली जानवर के अचानक हमले से स्थानीय लोगो में दहशत फैल गई है। पीड़ित को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है और हमले की परिस्थितियों की जाँच शुरू कर दी गई है। Post Views: 267 Please Share With Your Friends Also Post navigation NIA की बड़ी कार्रवाई, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 4 लोग हिरासत में, पूछताछ जारी… छत्तीसगढ़: होली से पहले शासकीय सेवकों को मिली सौगात, महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी..