रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। इसकी जानकारी नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सरकार पर भरोसा नहीं है और विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सदन में सरकार को घेरा जाएगा।

चरणदास महंत ने आरोप लगाया कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बिजली व्यवस्था और अन्य जनसमस्याओं को लेकर आम जनता परेशान है। कांग्रेस इन सभी मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाएगी।

नकटी मामले पर स्थगन प्रस्ताव की तैयारी
नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कांग्रेस नकटी मामले को लेकर भी स्थगन प्रस्ताव लाएगी। उनका कहना है कि इस मुद्दे पर सदन के भीतर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही कांग्रेस विधायक इस मामले को लेकर विधानसभा परिसर में भी विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

सदन से सड़क तक लड़ाई जारी रहेगी’
चरणदास महंत ने कहा कि कांग्रेस केवल विधानसभा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क पर भी संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष की जिम्मेदारी निभाते हुए पार्टी हर लोकतांत्रिक माध्यम से अपनी बात रखेगी और सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग करेगी।

पांच दिन के सत्र पर भी उठाया सवाल
महंत ने विधानसभा सत्र की अवधि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पांच दिन का सत्र जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए पर्याप्त नहीं है। हालांकि, विपक्ष होने के नाते कांग्रेस इस अवधि में भी पूरी मजबूती से अपनी बात सदन में रखेगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!