बिजनेस। ऑयल कॉर्पोरेशन के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने मंगलवार को हुई अहम बैठक में आम जनता को राहत देने वाले फैसले किए हैं। ऑयल कॉर्पोरेशन ने रसोई गैस के दाम में कटौती करने का फैसला किया है। इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल के रेट में भी कटौती की गई है। ईंधन और रसोई गैस के दाम में आज से ही देशभर में लागू कर दिए हैं। बता दें कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में गिरावट आने के बाद खुदरा बाजार में पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में तेजी से कमी हो रही है। रसोई गैस के दाम में 100 रुपए कटौती मिली जानकारी के अनुसार नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने रसोई गैस के दाम में 100 रुपए कटौती करने का फैसला लिया है। वहीं, पेट्रोल की कीमत में 20 और डीजल के रेट में 30 रुपए प्रति लीटर कमी की गई है। साथ ही घरेलू एविएशन फ्यूल की कीमत में 40 रुपए प्रति लीटर और काठमांडू के लिए इंटरनेशनल एविएशन फ्यूल की कीमत में 265 अमेरिकी डॉलर प्रति किलोलीटर की कमी की गई है। पेट्रोल 197 रुपए लीटर नई प्राइस लिस्ट के अनुसार, तीसरी कैटेगरी के तहत काठमांडू, पोखरा और दिपायल में पेट्रोल की कीमत अब 197 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल व केरोसिन की कीमत 195 रुपए प्रति लीटर है। इससे पहले इन इलाकों में पेट्रोल 217 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल 225 रुपए प्रति लीटर था। इसी तरह, पहली कैटेगरी के तहत चारली, विराटनगर, जनकपुर, अमलेखगंज, भैरहवा, नेपालगंज, धनगढ़ी और बीरगंज में पेट्रोल की कीमत 194.50 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 192.50 रुपए प्रति लीटर है। दूसरी कैटेगरी के तहत सुरखेत और डांग में पेट्रोल की कीमत 196 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 194 रुपए प्रति लीटर तय की गई है। 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर 2060 रुपए वहीं, कीमतों में कटौती के बाद, अब ग्राहकों को कुकिंग LP गैस का सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) 2,060 रुपए में मिलेगा। पहले गैस की कीमत 2,160 रुपए प्रति सिलेंडर थी। कॉरपोरेशन ने बताया कि कीमतों में बदलाव ऑटोमैटिक प्राइसिंग सिस्टम के तहत किया गया है। यह सिस्टम पेट्रोलियम उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमतों में उतार-चढ़ाव और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) से मिली नई खरीद कीमत पर आधारित है। Post Views: 32 Please Share With Your Friends Also Post navigation Honda Elevate V CVT: ₹3 लाख की डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI? यहां समझें पूरा गणित