बिलासपुर। बिलासपुर में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और बिजली विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में शिकायतकर्ताओं की सूचना पर ACB ने ट्रैप कार्रवाई कर आरोपियों को रकम लेते समय धर दबोचा। पहले मामले में रतनपुर निवासी अशोक अग्रवाल ने ACB से बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि लालपुर स्थित उनकी जमीन के नक्शा बटांकन के लिए पटवारी भानु चंद्राकर ने प्रक्रिया पूरी करने के एवज में 40 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान मोलभाव के बाद आरोपी 25 हजार रुपये लेने पर सहमत हो गया। शिकायत सही पाए जाने पर ACB ने ट्रैप की योजना बनाई और गुरुवार को पटवारी भानु चंद्राकर को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में ग्राम पारघाट निवासी त्रिलोकी साहू ने CSPDCL कार्यालय मस्तूरी में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी कृषि भूमि तक शासन की योजना के तहत निःशुल्क विद्युत लाइन पहुंचाने और पोल लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए बाबू ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। ACB द्वारा शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद मामला सही पाया गया। इसके बाद गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू सहदेव कुमार चंद्रा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया। ACB ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में लगातार सामने आ रहे रिश्वतखोरी के मामलों के बीच ACB की यह कार्रवाई सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट मानी जा रही है। Post Views: 8 Please Share With Your Friends Also Post navigation महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन फिर शुरू होगा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी जानकारी, पात्र महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1000 रुपए पाने का मौका…