राजकोट। मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त असलम हुसैन के साथ राजकोट में लिव इन रिलेशन में रह रही आम आदमी पार्टी की नेता नंदिनी बोस्मिया फ्लैट में पंखे से लटकी मिली।उसके पिता ने असलम पर हत्या का आरोप लगाया है, पुलिस ने मेडिकल जांच व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा इस आरोपों की जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि असलम जूनागढ में नंदिनी पर चाकू से हमला कर चुका था। शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रही थी नंदिनी राजकोट के जेतपुर की निवासी नंदिनी बोस्मिया आम आदमी पार्टी से जुडी थी तथा गुजरात में हुए गत पालिका चुनाव में जेतपुर से चुनाव भी लड़ चुकी थी। जूनागढ में वह असलम हुसैन समा के मकान में रहती थी तभी इन दोनों की पहचान हुई। राजकोट में ये दोनों एक फ्लैट में लिव इन रिलेशन में रह रहे थे तथा असलम जूनागढ अपनी पत्नी से मिलने जाता था इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। पंखे से लटकी मिली नंदिनी गत सोमवार को नंदिनी की बेटी रुपल ने शाम को नंदिनी को फोन किया तो उसे जवाब नहीं मिला। इसके बाद उनके मिलने वाले रवि जोशी को वहां भेजा तो दरवाजा खुला पडा था तथा अंदर कमरे में नंदिनी पंखे से झूल रही थी। मौके पर पहुंची 108 की मेडिकल टीम ने उसे म्रत घोषित कर दिया। नंदिनी के पिता ने असलम पर लगाया हत्या का आरोप नंदिनी के पिता ने बताया असलम के साथ नंदिनी का कई बार झगड़ा हुआ, उसने जूनागढ में नंदिनी पर चाकू से हमला किया था। नंदिनी राजकोट में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव का काम करती थी तथा आम आदमी पार्टी से भी जुड़ी थी। उसके पिता ने असलम पर हत्या कर शव को पंखे से लटकाकर हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के साथ परिजनों के आरोपों की जांच शुरु कर दी है। Post Views: 119 Please Share With Your Friends Also Post navigation NEET परीक्षा के बाद लापता छात्रा का शव नर्मदा किनारे मिलाः डॉक्टर बनने का था सपना दो बार नीट का पेपर बिगड़ने से हुई थी असफल, सवालों के घेरे में कई कड़ियां नशे में लड़खड़ाया दूल्हा तो दुल्हन ने लौटाई बारात: थप्पड़ मारकर तोड़ी शादी, SP ने किया सम्मानित…