बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा बाजार चौक में सरेराह युवक पर हुए जानलेवा चाकू हमले के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान केवल गिरी गोस्वामी के रूप में हुई है। कुछ दिन पहले तिफरा बाजार चौक में उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच के दौरान सिरगिट्टी पुलिस ने फरार आरोपी दुर्गेश साहू उर्फ सर्किट को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की विशेष टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी के परिवार की एक महिला और मृतक के बीच कथित अवैध संबंधों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने बीच बाजार में युवक पर हमला कर दिया।

घटना के दौरान आरोपी ने चाकू से कई वार किए थे, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत के बाद पुलिस अब मामले में हत्या की धाराएं जोड़ने की तैयारी कर रही है। आरोपी से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मामले पर जानकारी देते हुए पंकज कुमार पटेल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर) ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद तिफरा क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!