Chhattisgarh Budget : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट में जवानों की भर्ती का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने छ्त्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों का खात्मा करने बस्तर फाइटर्स के 3200 पदों पर स्थानीय युवाओं की भर्ती की जाएगी। दरअसल, छ्त्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में आज राज्य का 1 लाख 65 हजार 100 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। जिसमें बस्तर के लिए स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा और रोजगार से लेकर कानून व्यवस्था के लिए विभिन्न घोषणाएं की हैं।

बस्तर फाइटर्स की 3200 पदों पर होगी भर्ती

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साल 2026 तक बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे की समयसीमा तय की है। वहीं, माओवादियों के खात्मे के लिए पहले बस्तर फाइटर फोर्स का गठन किया गया था। जिसका फायदा बस्तर में मिल रहा है। स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिला और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में सफलताएं भी मिलीं। इसी को देखते हुए अब फिर से बस्तर फाइटर्स के 3200 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। जिसमें बस्तर संभाग के सातों जिलों में यह भर्ती होगी। जिससे साल 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने फायदा मिलेगा।

सुरक्षा और पर्यटनः नई योजनाएँ

– NSG की तर्ज पर “स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप” (SOG) यह एक खास पुलिस टीम होगी, जो खतरनाक अपराधियों से निपटेगी।

– अब राज्य में “राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल (SISF)” का गठन होगा, जो CISF की तर्ज पर काम करेगा। इससे राज्य में उद्योगों और महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा मजबूत होगी।

– छत्तीसगढ़ का पहला “आइकॉनिक टूरिज्म डेस्टिनेशन” रही है, जहाँ जंगल, पानी और वाइल्डलाइफ का मज़ा मिलेगा! सरकार 200 करोड़ रुपये खर्च करके नया पर्यटन स्थल बनाने जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!