रायपुर। छत्तीसगढ़ PSC भर्ती घोटाले में ED की एंट्री के बाद मामला और बड़ा होता दिख रहा है। अब जांच सिर्फ 2021 की राज्य सेवा परीक्षा तक सीमित नहीं रह सकती, बल्कि इससे पहले और बाद में हुई दूसरी भर्ती परीक्षाएं भी ED के रडार पर आ सकती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक और कथित लेन-देन के सुराग मिलने के बाद ED ने कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को पूर्व PSC अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव समेत कई लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस मामले में पहले से कई अधिकारी जेल में हैं और CBI भी जांच कर रही है।

जानकारी यह भी सामने आई है कि संस्कृति विभाग समेत कुछ अन्य विभागों की भर्तियों में गड़बड़ी की शिकायतें EOW और ACB तक पहुंची हैं। आरोप है कि भर्ती प्रक्रियाओं में नियमों को दरकिनार कर अपात्र उम्मीदवारों का चयन किया गया और नियुक्ति के लिए लेन-देन भी हुआ।

सूत्रों का दावा है कि यदि भर्ती परीक्षाओं में पैसों के लेन-देन के पर्याप्त सबूत मिलते हैं तो ED इन मामलों को भी अपने जांच दायरे में शामिल कर सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में भर्ती घोटालों पर बड़ी कार्रवाई और कई नए खुलासे देखने को मिल सकते हैं।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!