मुंगेली । मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र में एक महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना खुड़िया वन क्षेत्र के पटपरहा गांव की है, जहां एक घर के भीतर दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय संतराम बैगा का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। वहीं 40 वर्षीय रामकली का शव भी उसी घर के भीतर बरामद किया गया। घटना सामने आने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

प्रारंभिक जांच में महिला की मौत जहर सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच अधिकारी परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही खुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों तथा पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!