रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC भर्ती घोटाले की जांच तेज हो गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई करते हुए CGPSC की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और पूर्व सचिव जेके ध्रुव से जुड़े ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की। सूत्रों के अनुसार, ED की टीम सुबह नवा रायपुर स्थित आरती वासनिक के निवास पर पहुंची और दस्तावेजों, बैंकिंग रिकॉर्ड तथा वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की। आरती वासनिक पहले से ही CGPSC भर्ती घोटाला मामले में जेल में बंद हैं और उनके खिलाफ विभिन्न जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं। भिलाई में भी ED की कार्रवाई इसी क्रम में भिलाई के सेक्टर-10 स्थित पूर्व आईएएस अधिकारी और CGPSC के पूर्व सचिव जेके ध्रुव के निवास पर भी ED की टीम पहुंची। अधिकारियों ने वहां दस्तावेजों की जांच की और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि जेके ध्रुव के यहां पहले भी जांच एजेंसियां पहुंच चुकी हैं। 2020 से 2022 की भर्ती परीक्षाओं पर सवाल जांच एजेंसियों के अनुसार वर्ष 2020 से 2022 के बीच आयोजित राज्य सेवा परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और पक्षपात के आरोप सामने आए थे। आरोप है कि चयन प्रक्रिया में प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों और करीबी अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाया गया। पेपर लीक और चयन में धांधली के आरोप सीबीआई की जांच में आरोप लगाया गया है कि तत्कालीन CGPSC अध्यक्ष Taman Singh Sonwani ने अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्तेदारों और परिचितों को फायदा पहुंचाया। जांच में यह भी दावा किया गया कि एक निजी कंपनी से CSR फंड के तहत 45 लाख रुपये एक ऐसे एनजीओ को दिए गए, जिसकी अध्यक्ष तत्कालीन अध्यक्ष की पत्नी थीं। इसके बदले प्रश्नपत्र लीक किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। सीबीआई के अनुसार, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और तत्कालीन डिप्टी परीक्षा नियंत्रक ललित गनवीर पर भी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने में भूमिका निभाने के आरोप हैं। जांच एजेंसियों का दावा है कि लीक हुए प्रश्नपत्रों के आधार पर कुछ अभ्यर्थियों का चयन डिप्टी कलेक्टर और डिप्टी एसपी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर हुआ। आर्थिक पहलुओं की जांच में जुटी ED ED अब इस पूरे मामले के आर्थिक पहलुओं, धन के प्रवाह और कथित वित्तीय लाभ की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि हालिया छापेमारी से भर्ती घोटाले से जुड़े कई नए तथ्य सामने आ सकते हैं। फिलहाल जांच एजेंसियों की कार्रवाई जारी है और आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है। Post Views: 11 Please Share With Your Friends Also Post navigation अपने शरीर की गर्मी को कम करने के लिए रोज करें ये 4 कूलिंग योगासन… दुष्कर्म पीड़िता की मौत की होगी मजिस्ट्रियल जांच, पोस्टमार्टम में मिले चौंकाने वाले तथ्य, सेफ्टी पिन व ढक्कन ने उलझाया मामला