नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। यह पिछले चार वर्षों में पेट्रोल-डीजल के दाम में पहली वृद्धि है। कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के कारण तेल विपणन कंपनियों के घाटे बढ़ने के बीच यह वृद्धि की गई है। कीमतें बढ़ने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए से बढ़कर 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डीजल अब 87.67 रुपए के मुकाबले 90.67 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी ने तेल की खपत बचाने के लिए पेट्रोल पंप को हर रविवार के दिन बंद रखने का ऐलान किया है। हर रविवार को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप दरअसल एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि पेट्रोल पंप संडे यानी हर रविवार के दिन बंद रहेगा और ऐसे में कोई भी फ्यूल नहीं भरवा सकेगा। वायरल पोस्ट में नरेंद्र मोदी की फोटो नजर आ रही है और और साथ ही एक पेट्रोल पंप भी दिखाया गया है। इस फोटो में बताया गया है कि ये नियम आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, हरियाणा समेत कई सारे राज्यों में लागू होगा। पीआईबी ने किया फैक्ट चेक इस पोस्ट के वायरल होने के बाद जब भारत की सरकार की फैक्ट चेक संस्था पीआईबी ने चेक किया तो पाया कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है। असल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा कोई ऐलान या अपील नहीं की है, ये पोस्ट फेक है। पीआईबी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि ये दावा झूठा है और आपको इस तरह के अनवैरिफाइड मैसेज को शेयर न करें। हमेशा अलर्ट रहें और विश्वासनीय सूत्रों से ही जानकारी लें। साथ ही पीआईबी ने अपील की है कि जब भी ऐसी कोई झूठी खबर दिखे तो ईमेल (factcheck@pib.gov.in) और व्हॉट्सअप (+91 8799711259) के जरिए पीआईबी से संपर्क करें। A post is going viral on social media claiming that after PM Narendra Modi’s call to conserve fuel, petrol pumps will remain closed every Sunday in certain states.#PIBFactCheck❌ This claim is #FAKE 🚫 NEVER share unverified messages. Stay alert and rely only on trusted… pic.twitter.com/TPEmHHSIRP— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 14, 2026 Post Views: 25 Please Share With Your Friends Also Post navigation फाटक बंद देखकर शख्स बन गया बाहुबली, 112 किलो की बाइक कंधे पर उठाकर पार की रेलवे क्रॉसिंग