नेपाल। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह बड़ा विमान हादसा टल गया। इस्तांबुल से काठमांडू आ रही टर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट TK-726 के लैंडिंग के दौरान टायर में अचानक आग लग गई। विमान के पहियों से धुआं और आग की लपटें उठते ही एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, विमान में 278 यात्री और 11 क्रू मेंबर सवार थे। घटना सुबह करीब 6:45 बजे हुई, जब फ्लाइट रनवे पर उतर रही थी। आग लगते ही एयरपोर्ट फायर ब्रिगेड ने तुरंत मोर्चा संभाला और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान के इमरजेंसी गेट खोले गए और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी राजकुमार सिलावल ने बताया कि टायर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान के दाहिने लैंडिंग गियर से घना धुआं उठता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद विमान रनवे पर ही खड़ा रहा, जिससे त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन प्रभावित हो गया। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को आसमान में होल्ड करना पड़ा। दिल्ली से आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-215 और शारजाह से आने वाली G9-536 को भी लैंडिंग की अनुमति देर से मिली। बताया जा रहा है कि विमान में संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी सवार थे। राहत और बचाव टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। Post Views: 16 Please Share With Your Friends Also Post navigation एनडीए विधायक दल का नेता चुने गए हिमंत बिस्व सरमा, इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ