एमसीबी। जिले के राशनकार्ड धारियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की गई है। भारत सरकार एवं खाद्य विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अब “अन्न-सहायता” व्हाट्सएप सुविधा प्रारंभ की गई है, जिसके माध्यम से हितग्राही अपने राशन कार्ड में मोबाइल नंबर आसानी से दर्ज एवं अपडेट कर सकेंगे। इस संबंध में जिला खाद्य अधिकारी विष्णु नारायण शुक्ला द्वारा जिले के सभी खाद्य निरीक्षकों एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार अब राशनकार्डधारी ई-पॉस मशीन के अतिरिक्त व्हाट्सएप पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर अपने राशन कार्ड क्रमांक, आधार नंबर के अंतिम चार अंक एवं मोबाइल नंबर दर्ज कर सकेंगे। ओटीपी सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक अपडेट होने की सूचना एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी।

खाद्य विभाग ने जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में “अन्न-सहायता” क्यूआर कोड को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं ताकि अधिक से अधिक हितग्राही इस सुविधा का लाभ उठा सकें। साथ ही दुकानदारों एवं खाद्य निरीक्षकों को व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए राशन कार्डधारियों के मोबाइल नंबर अपडेट कराने की कार्यवाही प्राथमिकता से पूर्ण कराने कहा गया है।

जिला खाद्य अधिकारी ने निर्देशित किया है कि यह अभियान 15 मई 2026 तक पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा में प्रस्तुत किया जाए। विभाग का उद्देश्य सभी राशन कार्डधारियों के मोबाइल नंबर को डिजिटल रूप से अपडेट कर पारदर्शी एवं सुगम सार्वजनिक वितरण प्रणाली सुनिश्चित करना है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!