कलेक्टर के सख्त तेवर… दोषी अधिकारी पर गिरी गाज, मचा हड़कंप! नरेश चौहान, सारंगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में पत्रकार पोश राम साहू के साथ मारपीट करने वाले कृषि विभाग के अधिकारी पर आखिरकार प्रशासन का डंडा चल गया है। लंबे समय से चर्चा में रहे इस मामले में अब बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिला कलेक्टर संजय कन्नौजे ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और जांच के बाद दोषी पाए गए अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर उप संचालक कृषि विभाग (DDA) ने प्रवीण पटेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (REO) को निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जिला कृषि कार्यालय में पत्रकार पोश राम साहू किसान सम्मान निधि एक किसान को नहीं मिलने पर चर्चा करने पहुंचे थे, जहां ग्रामीण क़ृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण पटेल ने अचानक भड़क कर पत्रकार के साथ मारपीट कर दिया जिससे घटना के बाद पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था। लगातार कार्रवाई की मांग उठ रही थी। जिससे आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सदस्यों ने एसपी और कलेक्टर से मुलाक़ात कर दोषी के ऊपर कार्यवाही करने किया था निवेदन आखिरकार प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए यह संदेश दे दिया है कि किसी भी पत्रकार, आम नागरिक या फरियादी के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं पत्रकार जगत में इस निर्णय को न्याय की जीत माना जा रहा है।अब सवाल यह है कि क्या आगे और भी जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी…? फिलहाल जिलेभर में इसी कार्रवाई की चर्चा जोरों पर है।“कलम की आवाज दबाने वालों को मिला करारा जवाब!”“पत्रकार सम्मान पर हमला… प्रशासन का सीधा प्रहार!” Post Views: 7 Please Share With Your Friends Also Post navigation मेहनत का जादू: टिंकल चौहान ने 95.42% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह