जशपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते भ्रष्टाचार के मामले चिंता जनक है। ताजा मामला जशपुर जिला अस्पताल का है जहां सरकारी कर्मचारी ने इलाज के बाद पैसा रिम्बर्समेंट कराने के एवज में ड्रेसर ने 5 हजार रुपये रिश्वत मांगी। इसके बाद ड्रेसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो 5 हजार रुपये लेकर गिनते दिख रहा है साथ ही 2 हजार और देने की बात कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ड्रेसर को सस्पेंड कर दिया गया है। वायरल वीडियो में पैसे देने वाला शख्स सामने नहीं आया है और न ही अब तक कोई शिकायत दर्ज कराई गई है।जशपुर के CMHO ने इस मामले को अनुचित आचरण माना और जिला अस्पताल के ड्रेसर को सस्पेंड कर दिया गया है। Post Views: 192 Please Share With Your Friends Also Post navigation ‘रुपये डबल’ का झांसा देकर लाखों की ठगी, Hedgexfund गिरोह का भंडाफोड़ CG Crime: बर्थडे पार्टी में गई 9 साल की मासूम से दरिंदगी! नाबालिग लड़के ने खेत में ले जाकर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार…