दिनेश बारी,

लखनपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल लखनपुर द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। जयंती के एक दिन पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई कर संध्या दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया गया, जिससे पूरे वातावरण में श्रद्धा और सम्मान का भाव प्रकट हुआ।

जयंती के दिन प्रातः भाजपा के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया गया तथा उपस्थित लोगों को उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इसी क्रम में नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 शिवपुरी में भाजपा मंडल के तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर जी की प्रतिमा के लिए भूमि पूजन भी संपन्न हुआ। संगोष्ठी में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री विनोद मंत्री, नकुल सोनकर प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, राजेंद्र जयसवाल मेश्वर राजवाड़े अनिल राजवाड़े मोहन राजवाड़े यतेन्द्र पांडे, राहुल अग्रवाल, सुरेश जायसवाल, शिवा राज सिंह  महामंत्री सचिन बंसल, महेश्वर राजवाड़े, एससी मोर्चा अध्यक्ष दीपक सारथी, चेतन राजवाड़े राम सागर साहू घरभरन राजवाड़े सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने अंबेडकर जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज में समरसता, समानता एवं शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता नकुल सोनकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाबा साहब को सदैव उच्च सम्मान दिया गया है और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ जनों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा सभी उपस्थितजनों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!