दुर्ग। दुर्ग जिले में 5 साल की एक मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची घर से कुछ दूरी पर कुएं के पास बोरे में बंद मिली। ग्रामीणों ने जब बोरी को हिलते देखा। इसके बाद जब बोरी खोलकर देखा गया, तो अंदर मासूम बच्ची चिंताजनक हालत में मिली, जिसके मुंह को आरोपियों ने तकिया के कवर से बांध रखा था। इस घटना की जानकारी के बाद जहां स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। वहीं पुलिस ने इस घटना की जांच कर एक संदेही को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला उतई थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बच्ची घर से अचानक लापता हो गई थी। परिवार और गांव के लोगों ने आसपास के इलाकों में पहले बच्ची की तलाश शुरू की। पूरा गांव मिलकर बच्ची को ढूंढने का प्रयास कर रहा था। काफी देर तक खोजबीन के बाद 2 युवकों ने गांव के कुएं के पास एक लावारिश बोरा पड़ा देखा। शक होने पर जब बोरा खोला गया, तो अंदर बच्ची मिली। जिसका मुंह तकिया के कवर से बंधा हुआ था और वह काफी डरी हालत में थी। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल अस्पताल पहुंचे। उन्होने पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात करने के साथ ही डाक्टर और पुलिस अधिकारियों से इस घटना की जानकारी ली। चिंताजनक हालत में बच्ची को अस्पताल में कराया भर्ती बच्ची के मिलने के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देख तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची काफी डरी हुई है। डाॅक्टरों की टीम द्वारा उसका मेडिकल एग्जामिनेशन किया जा रहा है, जिसके बाद ही बच्ची के साथ हुए घटना की जानकारी सामने आ पायेगी। इधर बच्ची की इस हालत की जानकारी के बाद गांव के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयाग कर ग्रामीणों समझाईश देकर वापस भेजा गया। पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और आरोपियों का सुराग जुटाने सबूत जुटाए जा रहे है। कुएं के पास और आसपास के इलाके की भी जांच की गई। पुलिस का ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और पूछताछ के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है। एक संदेही आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। Post Views: 21 Please Share With Your Friends Also Post navigation ‘सिक्स पैक’ चोर की एंट्री से सहमे घर वाले, पकड़ में आने के बाद भी फरार, शर्ट लेस चोर की तलाश जारी..