बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में इन दिनों बर्ड फ्लू का कहर लगातार जारी है। हालात ऐसे हैं कि बीते दिनों 1500 से अधिक मुर्गियों को दफनाया गया। वहीं, पोल्ट्री फार्म के आसपास 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र किया गया था। साथ ही मुर्गियों की दुकानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब खबर आ रही है कि आगामी दिनों में चिकन की दुकानों को 2 महीने के लिए बंद किया जा सकता है। जबकि सरकारी पोल्ट्री फार्म को 180 दिनों के लिए बंद किया जा सकता है। फिलहाल रिपोर्ट का इंतजार है, 4 बार निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही प्रतिबंध हटाया जाएगा। 2 महीने तक बंद रहेंगे चिकन दुकान मिली जानकारी के अनुसार बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। बर्ड फ्लू के प्रकोप वाले इलाके में हर 15 दिन में सैंपल कलेक्ट करेगा किया जाएगा और जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा। सैंपल की 4 रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही इलाके से प्रतिबंध हटाया जाएगा। कहा जा रहा है कि अगर हालत नहीं सुधरे तो आगामी दिनों में चिकन की दुकानों को कम से कम दो माह के लिए बंद किया जा सकता है। जबकि निगेटिव रिपोर्ट नहीं आने पर सरकारी पोल्ट्री फार्म 6 महीने के लिए बंद किए जा सकते हैं। सरकारी पोल्ट्री 180 दिनों के लिए हो सकता है बंद बता दें कि बर्ड फ्लू का असर कोनी के साथ ही शहर और जिले में देखने को मिल रहा है। संक्रमण रोकने जिला प्रशासन की सख्ती के बीच एम्स के विशेषज्ञों की केंद्रीय टीम पिछले तीन दिन से डटी हुई है। इस दौरान टीम में शामिल अफसर अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर हालात का गहन निरीक्षण कर रहे हैं। प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म के आसपास 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित किया है। पोल्ट्री गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध हालात को देखते हुए फिलहाल इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन में सभी प्रकार की पोल्ट्री गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके तहत मुर्गी और अंडे जैसे पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री, परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही पोल्ट्री उत्पादों की दुकानों को भी अस्थायी रूप से बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवाओं पर भी रोक लागू कर दी गई है, ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर में चेकपोस्ट स्थापित कर निगरानी बढ़ा दी गई है और सर्विलांस जोन के भीतर और बाहर पोल्ट्री पक्षियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। Post Views: 20 Please Share With Your Friends Also Post navigation 7 साल तक रिसॉर्ट का सपना दिखाकर 3.15 करोड़ की ठगी, कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में पुलिस