नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज हो गई है क्योंकि ओप्पो अपनी लोकप्रिय F-सीरीज के विस्तार की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo F33 Pro भारत में 14 अप्रैल, 2026 को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि कंपनी ने अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए पोस्टर और टिपस्टर्स ने इस फोन के लगभग सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और संभावित कीमत का खुलासा कर दिया है। 35,000 रुपये के बजट में प्रीमियम फीचर्स जानकारी के अनुसार, Oppo F33 Pro को भारतीय बाजार में करीब 35,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया जा सकता है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Oppo F31 Pro (कीमत 26,999 रुपये) के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस बार डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी पर ज्यादा फोकस कर रही है, जिसके लिए फोन को IP69K रेटिंग के साथ उतारा जा सकता है, जो इसे धूल और पानी से जबरदस्त सुरक्षा प्रदान करेगा। मिलेगी 7000mAh की ‘राक्षसी’ बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा Oppo F33 Pro के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.57-इंच का AMOLED पैनल मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और वीडियो कॉल के लिए 50MP का पावरफुल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8300 या 6360 Max चिपसेट। बैटरी: 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 80W या 90W की फास्ट चार्जिंग। स्टोरेज: 12GB तक की रैम और 256GB इंटरनल मेमोरी के विकल्प। सॉफ्टवेयर: एंड्रॉइड 16 पर आधारित लेटेस्ट ColorOS। एक्सपर्ट ओपिनियन: क्या यह पैसा वसूल डील होगी? “Oppo की F-सीरीज हमेशा से अपने स्लिम डिजाइन और कैमरा के लिए जानी जाती रही है। अगर लीक्स सच साबित होते हैं और कंपनी 7000mAh बैटरी के साथ इस प्राइस पॉइंट पर फोन लाती है, तो यह मिड-रेंज सेगमेंट में गेम-चेंजर साबित हो सकता है।” Post Views: 30 Please Share With Your Friends Also Post navigation गूगल मैप्स में आया सबसे बड़ा अपडेट, अब 3D में देख सकेंगे रास्ते, AI देगा सभी सवालों के जवाब….