बलौदाबाजार। जिले के कटगी में एक बड़ी आगजनी की घटना हुई है। यहां स्थित रमेश ऑटो पार्ट्स की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि करीब 3 घंटे तक धधकती रही। इस भीषण आग में दुकान में रखे ऑटो पार्ट्स के लाखों रुपये के सामान के साथ-साथ दूसरे कमरे में रखी नगदी रकम भी जलकर पूरी तरह राख हो गई। वहीं आग पर काबू पाने के लिए आसपास के लोग व फायर ब्रिगेड की टीम जुटी और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस आगजनी की घटना में करीब 10 से 15 लाख रुपये से अधिक के नुकसान हुआ है। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। Post Views: 19 Please Share With Your Friends Also Post navigation Porn Site के नाम पर युवती को किया ब्लैकमेल, कर्ज व धमकी से डरी युवती ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने यूपी से किया…