छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए योजना के सभी हितग्राहियों का दोबारा सत्यापन करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार द्वारा इस प्रक्रिया के लिए 1 अप्रैल से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर में सभी लाभार्थी महिलाओं को अपना ई-केवाईसी कराना जरूरी होगा। महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर ई-केवाईसी की सुविधा मुफ्त कर दी है। इससे न केवल योजना में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि सरकारी सहायता सही हाथों तक पहुंचे। आने वाले महीनों में इसका असर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। Post Views: 171 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में ‘दृश्यम’ जैसा मर्डर: मामूली विवाद पर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, घर के अंदर ही खोद दी कब्र; पुलिस भी रह गई दंग बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी-बेटी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, पुलिस घर का नजारा देख रह गयी दंग…