NEWS DESK / AMBIKAPUR अंबिकापुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नगर पंचायत सीतापुर एवं लखनपुर के लिए अपने पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा आज भाजपा के संकल्प भवन कार्यालय, अंबिकापुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रेस वार्ता को भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास और जिला सह समाज प्रमुख रूपेश दुबे ने संबोधित किया। लखनपुर नगर पंचायत के पार्षद प्रत्याशी भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास ने नगर पंचायत लखनपुर के लिए घोषित प्रत्याशियों के नामों की जानकारी दी: वार्ड 1 – श्रीमती उर्मिला खलखो वार्ड 2 – विनोद कश्यप वार्ड 3 – निशांत गुप्ता वार्ड 4 – अमित कुमार बारी वार्ड 5 – चंद्रभान सिंह वार्ड 6 – शमीम खान वार्ड 7 – श्रीमती नेहा बंसल वार्ड 9 – श्रीमती पूनम साहू वार्ड 10 – रामनारायण दुबे वार्ड 11 – बृजकिशोर पांडे वार्ड 12 – श्रीमती संध्या देवी ठाकुर वार्ड 13 – श्रीमती सीनू देवी वार्ड 14 – संपत राम वार्ड 15 – राजेश सारथी उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 8, जो अनारक्षित महिला सीट है, के प्रत्याशी की घोषणा बाद में की जाएगी। सीतापुर नगर पंचायत के पार्षद प्रत्याशी जिला सह समाज प्रमुख रूपेश दुबे ने नगर पंचायत सीतापुर के लिए भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की: पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड (वार्ड 2) – भवानी सिंह लाल बहादुर शास्त्री वार्ड (वार्ड 5) – विकास कुमार एक्का महात्मा गांधी वार्ड (वार्ड 6) – सदानंद गुप्ता गुरु घासीदास वार्ड (वार्ड 8) – विकास लकड़ा राजेंद्र प्रसाद वार्ड (वार्ड 9) – तेजू पैकरा संत कबीर वार्ड (वार्ड 11) – भोलाराम मिंज लरंगसाय वार्ड (वार्ड 12) – श्रीमती सनिता पैकरा आजाद वार्ड (वार्ड 13) – श्रीमती प्रिया पैकरा सुभाष चंद्र बोस वार्ड (वार्ड 14) – विवेक नामदेव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड (वार्ड 15) – विष्णु अग्रवाल उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक 1, 3, 4, 7 और 10 के प्रत्याशियों के नाम बाद में घोषित किए जाएंगे। जिला अध्यक्ष का संदेश भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने सभी घोषित प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से जुटने का निर्देश दिया Post Views: 1,509 Please Share With Your Friends Also Post navigation चेतक शोरूम में चोरी: सरगुजा पुलिसf की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार वंदे मातरम गीत स्मरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय