रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां रिश्तों को शर्मसार करते हुए एक भाई ने अपनी ही बहन के घर में आग लगा दी। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के चंपारण चौकी अंतर्गत जौंदा गांव का है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान सुमित साहू उर्फ पंडा उर्फ पप्पू साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपनी बहन के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन आरोपी अपनी बहन के घर पहुंचा और उसके साथ अश्लील गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर घर में आग लगा दी। आग लगने के बाद कुछ ही देर में घर के अंदर रखा सामान जलने लगा। इस घटना में घर के बाहर खड़ी बाइक भी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुएं भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गईं। पीड़ित परिवार को इस घटना से भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना पुलिस और चंपारण चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से अत्यधिक आक्रोशित था और पारिवारिक विवाद के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। Post Views: 35 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रोटीन शेक के बाद अब ‘प्रोटीन कंडोम’! इस भारतीय यूट्यूबर के ब्रांड ने किया नया प्रोडक्ट लॉन्च, खासियत भी बताई