रायपुर। अगर आप अब तक सोचते थे कि फिटनेस इंडस्ट्री की सबसे बड़ी इनोवेशन सिर्फ प्रोटीन शेक तक सीमित है, तो ज़रा ठहरिए… क्योंकि इंटरनेट पर कुछ ऐसा सामने आया है, जिसने लोगों को हंसी और हैरानी दोनों में डाल दिया है।

दुनिया का पहला “प्रोटीन कंडोम” लॉन्च

दरअसल, भारतीय फिटनेस ब्रांड ने एक ऐसा ऐलान कर दिया, जिसे सुनकर सोशल मीडिया यूजर्स पहले तो चौंके और फिर हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। ब्रांड ने दावा किया कि उसने दुनिया का पहला “प्रोटीन कंडोम” लॉन्च किया है। जी हां, आपने सही पढ़ा! इस अनोखे और अजीबोगरीब प्रोडक्ट ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया।

इस ब्रांड को कंटेंट क्रिएटर और फिटनेस एंथुज़ियास्ट गौरव तनेजा ने शुरू किया है, जो पहले से ही अपने सप्लीमेंट्स और फिटनेस प्रोडक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने कुछ ऐसा पेश किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इंस्टाग्राम पर इस “प्रोडक्ट” का ऐलान करते हुए ब्रांड ने मजाकिया अंदाज में लिखा- “We’re coming to upgrade your night performance”। बस फिर क्या था, पोस्ट वायरल हो गई और लोगों ने कमेंट सेक्शन को मजेदार प्रतिक्रियाओं से भर दिया।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा लॉन्च

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस अनोखे आइडिया पर जमकर मजे लिए। एक यूजर ने लिखा, “Beastlife performance in all departments”, तो दूसरे ने मजाक करते हुए पूछा, “Is this whey isolate or just regular?”। वहीं किसी ने हैरानी जताते हुए लिखा, “What next-level thing can a brand do?”। कुछ कमेंट्स तो और भी ज्यादा मजेदार थे-एक यूजर ने कहा, “First in my bloodline to witness protein condom”, जबकि दूसरे ने इसे “proteindom” नाम दे दिया। वहीं एक यूजर ने इस पूरी चीज़ को एक लाइन में समेटते हुए लिखा, “An innovative solution to a non-existent problem”।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!