कोलंबिया। कोलंबिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार को वायुसेना का विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद अचानक क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। हादसा पेरू सीमा के पास दक्षिणी अमेजन क्षेत्र के प्यूर्टो लेगुइजामो में हुआ। विमान के क्रैश होते ही उसमें आग लग गयी। घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। जानकारी के मुताबिक सेना के विमान हादसे में अब तक 57 सैनिकों को जिंदा बचाया गया है। रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि एयरफोर्स का हरक्यूलिस सी-130 विमान सोमवार को सेना के जवानों को लेकर टेक ऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि अभी तक इस हादसे में घायल और मरने वालों की पुष्टि नही की है। रक्षा मंत्री ने बताया कि राहत और बचाव टीमों को मौके पर भेजा गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है। विमान हादसा क्यों और कैसे हुआ इसकी वजह की जांच की जा रही है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सैन्य विमान हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर हादसा है और उम्मीद जताई कि इसमें किसी की जान न गई हो। आपको बता दे C-130 हरक्यूलिस दुनिया के सबसे भरोसेमंद सैन्य परिवहन विमानों में से एक है, जिसका इस्तेमाल सैनिकों, हथियारों और राहत सामग्री को पहुंचाने के लिए किया जाता है। यह विमान कठिन और कच्चे रनवे पर भी उतर सकता है। यह एक बार में भारी सामान, हेलीकॉप्टर, बख्तरबंद गाड़ियां और बड़ी मात्रा में राहत सामग्री ले जा सकता है। इसका इस्तेमाल मेडिकल इमरजेंसी, प्राकृतिक आपदा राहत, आग बुझाने और मौसम की जानकारी जुटाने जैसे कामों में भी होता है। C-130 हरक्यूलिस एक बार में लगभग 42,000 पाउंड (करीब 19,000 किलोग्राम) तक वजन एयरड्रॉप कर सकता है। Post Views: 44 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG ब्रेकिंग : फिर मिली अफीम की खेती , झारखंड कनेक्शन आया सामने बस-डंपर टक्कर के बाद लगी भीषण आग, हादसे में 14 लोगों की जिंदा जलकर मौत