रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोका और कूदकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। वीडियो देखें: सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। Post Views: 25 Please Share With Your Friends Also Post navigation नशे की खेती’ का भंडाफोड़! तरबूज के बीच उग रही थी अफीम…. छत्तीसगढ़ में दो तरह के पेड़ पर लगेंगे प्रतिबंध, विधानसभा में वित्त मंत्री ने कही ये बात, मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हैं ये पेड़