News Desk Ambikapur

क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और फर्जी खातों के जरिए अवैध धन के लेन-देन का खुलासा।

73 मोबाइल, 234 एटीएम कार्ड, 154,100 रुपये नकद सहित अन्य सामग्री बरामद।

फरार मुख्य आरोपी सुधीर गुप्ता की तलाश जारी।

सरगुजा पुलिस ने क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और फर्जी बैंक खातों के जरिए अवैध धन के लेन-देन में शामिल एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 20 लाख रुपये के अनुमानित मशरुका सहित 73 मोबाइल फोन, 234 एटीएम कार्ड, नकद 154,100 रुपये और अन्य सट्टेबाजी सामग्री बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा, श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक श्री रोहित शाह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मुखबिर की सूचना पर अम्बिकापुर क्षेत्र के एक मकान में छापा मारकर यह रैकेट पकड़ा गया, जहां आरोपी क्रिकेट मैच का लाइव प्रसारण देख रहे थे और सट्टेबाजी का संचालन कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल अग्रवाल उर्फ विक्की (27 वर्ष), श्रीकांत अग्रवाल (46 वर्ष), राहुल कुमार सोनी (23 वर्ष) और अर्जुन गुप्ता (20 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर बैंक खाते खोलते थे और इन खातों के जरिए सट्टेबाजी से अर्जित धन का लेन-देन करते थे।

पुलिस ने घटनास्थल से सट्टेबाजी में उपयोग किए गए विभिन्न दस्तावेज, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल सिम और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, फरार मुख्य आरोपी सुधीर गुप्ता की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर सट्टेबाजी रैकेट के अन्य सदस्यों का भी खुलासा किया जाएगा।

सरगुजा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!