रायपुर। स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में अलग-अलग जिलों से आदेश जारी होना शुरू हो गया है। जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के संचालन समय में बदलाव का आदेश दिया है। धमतरी और कबीरधाम जिले से जारी आदेश के मुताबिक स्कूल की परीक्षा को लेकर समय में बदलाव किया गया है। दरअसल 16 मार्च से सुबह प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला की वार्षिक परीक्षा शुरू हो रही है। लिहाजा 13 मार्च से सुबह प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्कूल संचालित होगी। सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक शाला का संचालन किया जायेगा। पूर्व माध्यमिक स्कूलों की परीक्षा दिन को पूर्व माध्यमिक शालाएं 12 बजे तक संचालित होगी। Post Views: 187 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News : पेट्रोल पंप पर इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल – डीजल, पुलिस ने पंप संचालकों को दिए निर्देश आज किसानों को खुशियों की सौगात देंगे पीएम मोदी, अन्नदाताओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे पीएम सम्मान निधि का पैसा