बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में पार्किंग के विवाद में डीजी के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ये घटना पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीजी पवन देव के बेटे के साथ उस घटित हुआ, कार पार्क करने को लेकर एक स्कार्पियों सवार ने तमाचा जड़ दिया। मारपीट की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक भिलाई में रहने वाले तेजस्व देव अधिवक्ता हैं। वे बिलासपुर में रहकर हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनके पिता पवन देव पुलिस मुख्यालय मे डीजी रैंक के अधिकारी हैं। मारपीट की शिकायत में अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि वे सरकंडा क्षेत्र के अशोक नगर चौक स्थित इंडियन काफी हाउस अपने क्लाइंट से मिलने गए थे। उनके साथ उनका दोस्त खिलेंद्र टंडन भी था।

काॅफी हाउस में वे जब अपनी कार को पार्क कर रहे थे, तभी पार्किंग को लेकर स्कार्पियो सवार युवक ने उनसे बहस शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर युवक स्कॉर्पियो से उतरकर अधिवक्ता तेजस देव को तमाचा जड़ दिया। इस घटना के दौरान आसपास के लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया।

इसके बाद तेजस ने सरकंडा थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। इस दौरान स्कॉर्पियो सवार युवक ने उनका थाने तक पीछा भी किया। जब उन्होंने अपनी कार थाने की ओर मोड़ दी, तब युवक कार को सीधे मोपका की ओर ले गया। अधिवक्ता तेजस देव की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी सागर जायसवाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!