दिनेश बारी लखनपुर नगर पंचायत लखनपुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 31 दिसंबर 2024 तक 1100 आवास पूर्ण कर एक नई उपलब्धि दर्ज की है। नगर पंचायत ने हितग्राहियों से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए समय-समय पर आवास निर्माण की राशि का भुगतान सुनिश्चित किया और योजनाबद्ध तरीके से कार्य को समय पर पूरा किया। द्वितीय चरण के लिए शिविर का आयोजनप्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत शासन के निर्देशानुसार रैपिड असेसमेंट सर्वेक्षण एवं मांग सर्वेक्षण के लिए नगर पंचायत कार्यालय में एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पहले चरण में वंचित रह गए हितग्राहियों को दूसरे चरण में मकान उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रक्रिया से अवगत कराया गया। योजना के अंतर्गत इच्छुक लाभार्थी केंद्र सरकार के पोर्टल पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या नगर पंचायत कार्यालय में आकर आवेदन जमा कर सकते हैं। स्थानीय नेतृत्व को नगरवासियों का आभार1100 आवासों के पूर्ण होने पर नगरवासियों ने स्थानीय विधायक श्री राजेश अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री दिनेश साहू, और मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विधासागर चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह उपलब्धि नगर पंचायत की समर्पित कार्यप्रणाली और हितग्राहियों के सहयोग से संभव हुई है। Post Views: 216 Please Share With Your Friends Also Post navigation स्वामी आत्मानंद विद्यालय की छात्रा गुनगुन गुप्ता का चयन परीक्षा पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री संग भाजपा सरकार षडयंत्रपूर्वक ओबीसी आरक्षण खत्म करने की ओर अग्रसर – सुनील सिंह Aसरगुजा, बस्तर और बिलासपुर में ओबीसी वर्ग के अधिकारों पर भारी कटौती