लीलाम्बर यादव, धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ – थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां वाटर टैंकर पलटने की घटना में चालक और सहचालक ने बाल-बाल अपनी जान बचाई।

घटना धरमजयगढ़-कापू मुख्य मार्ग पर गोंगो झरिया नाला के पास की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एस.के. कंपनी का पानी टैंकर पानी भरने के लिए रवाना हुआ था। नाले के पास घाट चढ़ते समय अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए, जिसके चलते टैंकर सड़क किनारे पलट गया।

चालक और सहचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दुर्घटना में दोनों को किसी प्रकार की चोट या हानि नहीं हुई है।

स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मामले की जांच जारी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!