कबीरधाम। कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बानो में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने गांव की शासकीय उचित मूल्य की दुकान का ताला तोड़कर गरीबों के हक पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने दुकान के कपाट खुले देखे, तो घटना का पता चला। 53 कट्टा चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर दुकान संचालक के अनुसार, चोरों ने दुकान के भीतर रखा करीब 26 क्विंटल सरकारी चावल (कुल 53 कट्टे) पार कर दिया है। चावल के साथ-साथ चोर वहां मौजूद इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी उठा ले गए। चोरी गए इस पूरे माल की बाजार में अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने शुरू की जांच, ग्रामीणों में भारी आक्रोश मामले की जानकारी मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गरीबों का राशन चोरी होने की खबर से ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। पुलिस फिलहाल संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। Post Views: 19 Please Share With Your Friends Also Post navigation महिला दिवस पर बस्तर में ‘वृहद महतारी वंदन सम्मेलन’, जारी होगी महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त लैंड जिहाद के मामले में राजकटेल पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष, पंडो समुदाय को हर संभव सहयोग का आश्वासन