मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। ग्राम धनियाडोली में कुछ युवकों ने एक पालतू कुत्ते के साथ ऐसी क्रूरता की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। जीव दया प्रेमियों और स्थानीय लोगों की नाराजगी के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। रंग लगाने के नाम पर दी प्रताड़ना वायरल वीडियो में देखा गया कि कुछ युवक एक बेजुबान कुत्ते को जबरन पकड़कर उसे बेरहमी से रंग लगा रहे थे और उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। कुत्ते की चीख-पुकार के बावजूद युवक रुकने को तैयार नहीं थे। जैसे ही यह वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया, पुलिस की टीम ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। BNS की नई धाराओं के तहत कार्रवाई पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दो मुख्य आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 325 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि बेजुबानों के साथ इस तरह की हैवानियत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी Post Views: 142 Please Share With Your Friends Also Post navigation ऑर्डर लेट होने पर ग्राहक का बवाल, पिज्जा सेंटर में तोड़फोड़ कर हुआ फरार अब इतने बजे के बाद नहीं बजेगा DJ-धुमाल, इतना रखना साउंड का स्तर, एडिशनल DCP ने दिए और भी कई अहम निर्देश