गौरझूमर गांव के दो युवकों की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी कबीरधाम जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत सीमावर्ती ग्राम बनिया के समीप बीती रात करीब 9 बजे एक खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में गौरझूमर गांव के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को खम्हरिया अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि शव परीक्षण के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है। Post Views: 278 Please Share With Your Friends Also Post navigation ज्वलनशील पदार्थ फेंककर क्षति पहुंचाने के मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सुपरवाइजर पर लगाए उत्पीड़न के आरोप, अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, न्याय की मांग