जांजगीर। जांजगीर क्षेत्र के सुकली गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर तीन बच्चों को पिला दिया। बच्चों को उल्टी होने लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। छत्तीसगढ़ मेंमामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुकली गांव में होली के अवसर पर डीजे पर डांस का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मोहल्ले के तीन बच्चे डांस देखने गए थे। बच्चे कोल्ड ड्रिंक में मिली शराब से बीमार परिजनों के अनुसार इसी दौरान गांव का एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को पिला दिया। बच्चों की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जांच जारी है। होली पर सनसनी Post Views: 140 Please Share With Your Friends Also Post navigation पुलिस की बड़ी कारवाई: होली पर उपद्रव करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, छत्तीसगढ़ से फुलो देवी नेताम को टिकट