छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन ने भोपाल में तीन युवकों पर नशीली दवा दिए जाने के बाद दुष्कर्म और एक महिला पर धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप लगाया है। आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद पीड़िता रविवार रात अपने रिश्तेदार के साथ बागसेवनिया थाने पहुचीं और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल सभी आरोपी फरार है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उसे छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब-लाउंज में ले जाया जाता था, और अनजान लोगों से मेलजोल का दबाव बनाया जाता था। इसी दौरान उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला गया।

दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुई थी पहचान

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ब्यूटीशियन ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि साल 2024 में 31 दिसंबर को शाहपुरा स्थित एक होटल में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात एक युवती से हुई थी। पहचान बढ़ने पर दोनों साथ रहने लगीं। बाद में जनवरी 2025 में वे बागसेवनिया में रहने वाली अमरीन उर्फ माहिरा नामक युवती के पास शिफ्ट हो गई। वहॉ रहने के कुछ समय बाद पीड़िता को जानकारी लगी की उसकी सहेली ने अमरीन के कहने पर अपना धर्म परिवर्तन कर उसके भाई से शादी कर ली है।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया था रेप

पीड़िता ने पुलिस को बताया की नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधी नगर स्थित अब्बास नगर में अपने परिजनों से मिलाने के बहाने ले गई। वहां अमरीन के भाई बिलाल पर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म करने का आरोप है। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाते हुए अलग-अलग समय पर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। उसका यह भी आरोप है की उसे छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब-लाउंज में ले जाया जाता था। अनजान लोगों से मेल-जोल का दबाव बनाया जाता था। इसी दौरान उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला गया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!