बिलासपुर। बीते दिनों हुए लूटकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले में परत दर परत चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से छत्तीसगढ़ लाकर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद गिरोह के लोकल नेटवर्क की जानकारी भी सामने आई। जांच के दौरान पुलिस ने शहर से गिरोह के दो और सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। भाजपा पार्षद के हत्या की सुपारी! सबसे बड़ा खुलासा यह हुआ है कि आरोपी गिरोह केवल लूट के इरादे से नहीं, बल्कि हत्या की साजिश के तहत शहर आया था। बताया जा रहा है कि गिरोह ने बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की सुपारी ले रखी थी। इतना ही नहीं, कुछ समय पहले इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद आरोपी लगातार रेकी करते हुए मौके की तलाश में लगे रहे। पूरी योजना के साथ की थी लूटपाट इसी दौरान 18 दिसंबर को गिरोह ने एक नाश्ता दुकान संचालक से लूट का प्रयास किया, लेकिन इसमें भी उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद 17 फरवरी को पूरी योजना के साथ सराफा व्यापारी पर हमला किया गया और करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए। लोकल सपोर्टर्स समेत अब तक कुल 7 गिरफ्तार हालांकि, आरोपी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गिरफ्तार कर लिए गए, जहां पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ भी हुई। फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। तीन लोकल सपोर्टर्स समेत अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और आशंका है कि जांच के दायरे में गिरोह के अन्य सदस्य भी आ सकते हैं। बिलासपुर में करोड़ो की लूटपाट बता दें कि, पिछले दिनों बिलासपुर के एक सर्राफा व्यापारी पर जानलेवा हमला करते हुए, लूटेरे उसकी कार को लेकर फरार हो गए थे। इस कार में करीब ढाई किलो सोना और लाखो रुपये नकद रकम रखे हुए थे। आरोपी कार को छोड़कर फरार हो गए थे। अगले ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक एनकाउंटर में लूट के 4 आरोपियों को धर दबोचा। फिलहाल सभी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। लूटपाट के आरोपियों ने फ़िलहाल जो खुलासे किये है उससे पुलिस भी हैरान है। Post Views: 29 Please Share With Your Friends Also Post navigation मर्जी से शारीरिक संबंध बनाना रेप नहीं, अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, पीड़िता के इस बयान से बदली पूरी कहानी