बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी जमानत पर रिहा होने के बाद सीधे आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा, जहां उसने 54 वर्षीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उगेश्वरी देवांगन की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसी केंद्र के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बच्चों को बाहर निकालकर दिया वारदात को अंजाम जानकारी के अनुसार, फरदफोड़ निवासी 57 वर्षीय लखन देवांगन दोपहर के समय आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा। उस वक्त केंद्र में बच्चे भोजन कर रहे थे। आरोपी ने पहले बच्चों को बाहर जाने के लिए कहा और सहायिका को भी केंद्र से बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद उसने उगेश्वरी देवांगन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने केंद्र के भीतर ही फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। जमानत पर छूटने के बाद रची साजिश प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 13 जनवरी को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल ही में वह जमानत पर रिहा हुआ था। रिहाई के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। गांव में दहशत, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने बताया कि हत्या के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। Post Views: 126 Please Share With Your Friends Also Post navigation गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की जंगल में मिली लाश, प्रेमिका और उसके परिवार से पूछताछ… नवविवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप