बलौदाबाजार/महासमुंद : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना अंतर्गत सर्वा के रहने वाले नाबालिग युवक की लाश महासमुंद जिले के जंगल में मिली है। दरअसल, नाबालिग युवक 29 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ पानी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था । पूरा मामला महासमुंद जिले के बसना थाना के ग्राम जमनीडीह गांव है, युवक के साथी धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि 29 जनवरी की रात वह अपने साथी करन सागर और उद्रेश वर्मा के साथ ग्राम सर्वा थाना कसडोल से मोटर सायकल में उद्रेश वर्मा के कहने पर लड़की से मिलने जमनीडीह आए। उद्रेश वर्मा अपने अन्य साथियों को रोड के पास छोड़कर लड़की से मिलने चला गया और उसके कुछ देर बाद उद्रेश फोन करके बोला कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं और उसके बाद कोई आवाज नहीं आया। धर्मेन्द्र वर्मा ने बताया कि उसके बाद वे जंगल में ढुंढ कर देखे वह अभी तक नहीं मिला, तथा कहां है पता नहीं. जिसका पता तलाश आसपास जंगल व रिश्तेदारों एवं सगा संबंधी में पता करने पर किसी प्रकार पता नहीं चला । इस मामले में पुलिस जुटी ही थी कि कल युवक की लाश जमदरहा जंगल में मिली । मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। Post Views: 33 Please Share With Your Friends Also Post navigation बिजली दर पर सुनवाई: राज्य विद्युत नियामक आयोग बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर करेगा जन-सुनवाई