बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया और नाबालिग 8 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दुष्कर्म के बाद आठ महीने की थी प्रेग्नेंट मिली

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी और कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा। इस पूरे मामले में पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जाँच शुरू की लेकिन आरोपी को भनक लगते ही वह फरार हो गया।

शिवरीनारायण से किया गया गिरफ्तार

पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को शिवरीनारायण से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!