बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनों को रद्द किया गया है। नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म-3 पर वॉशेबल एप्रन हटाने और बैलेस्टेड ट्रैक बनाने के काम के लिए 4 से 26 अप्रैल तक 20 दिन का ब्लॉक लिया गया है। इसके अलावा रायपुर मंडल में हथबंद-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए 14 और 15 फरवरी को ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। रेलवे के अनुसार इन दिनों कुल 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। प्रभावित ट्रेनों में शालीमार-लोकमान्य तिलक, कोरबा-अमृतसर, रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन, बरौनी-गोंदिया और कई मेमू/डेमू पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। गोंदिया-बल्लारशाह रूट की कई पैसेंजर ट्रेनें 5 से 25 अप्रैल तक बीच रास्ते में ही स्टॉप होंगी। इसी तरह बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 5 से 26 अप्रैल तक दुर्ग तक ही चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचें और वैकल्पिक व्यवस्था बनाएं। खासकर रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, शालीमार, अमृतसर, हजरत निजामुद्दीन और लोकमान्य तिलक टर्मिनल रूट के यात्री ध्यान रखें। Post Views: 124 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Cabinet Meeting: CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक आज, कैबिनेट ले सकती है कई बड़े निर्णय राज्य प्रशानिक सेवा के इस अफसर को बड़ी जिम्मेदारी.. बनाये गए iGOT मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के राज्य स्तरीय समन्वयक, आदेश जारी