दुर्ग। उतई थाना इलाके में एक महिला की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया. मृतक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का कारण साफ हो पाएगा. शुरूआती जांच में ये पता चला है कि शव के नाक से खून बह रहा था. इस वजह से पूरा मामला संदिग्ध है. लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला की मौत मृतक महिला की उम्र 35 साल के करीब थी. जिस सख्श के साथ वो लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी वो मजदूरी का काम करता है. जिस दिन महिला की मौत हुई उस दिन दोनों लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. बताया जा रहा है कि तभी महिला के नाक से खून बहने लगा. महिला की हालत बिगड़ने पर मजदूर की मां उसे लेकर जिला अस्पताल गई. जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत हो चुकी है. उतई पुलिस कर रही जांच उतई पुलिस की जांच पड़ताल में ये बात निकलकर आई है, कि मृतक महिला पहले से शादीशुदा थी, और उसके दो बच्चे भी हैं. करीब चार साल पहले मृतक महिला का अपने पति से विवाद हुआ और दोनों अलग हो गए. पति से अलग होने के बाद महिला मेहनत मजदूरी का काम करने लगी. इसी दौरान उसकी मुलाकात एक मजदूर से हुई. बाद में दोनों ने साथ में रहने का फैसला किया. साथी ने फोन कर मौत की सूचना उसके घर वालों को दी महिला की मौत की खबर खुद मजदूर ने उसके परिवारवालों को फोन कर दी. परिवार वालों को जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज, कचांदूर भेज गया. Post Views: 15 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती में अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी, वेटिंग अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका