रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब धीरे-धीरे ठंड का असर कम हो रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई ऐसे इलाके हैं, जहां दिन में गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई है। प्रदेश के कई जिलों में सुबह कोहरा छा रहा है, लेकिन दोपहर में पड़ रही धूप के चलते ठंड का असर अब कम हो गया है। हीं सुबह और शाम-रात में ही ठंड का असर है। फाल्गुन आते ही मौसम में हुआ बड़ा बदलावफाल्गुन की शुरुआत होते ही राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में अब गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। गुरूवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से ज्यादा रहा। गुरूवार को रायपुर और जगदलपुर प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहे है कि, आने वाले दिनों में पारा और चढ़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अगले तीन दिनों तक 1 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। पेंड्रा रोड में हो सकती है बारिशजहां एक तरफ राजधानी रायपुर में गर्मी पड़नी शुरू हो गई है, तो वहीँ प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च तक रात में हल्की ठंड रह सकती है, लेकिन दिन का पारा चढ़ेगा। पिछले 24 घंटे में पेंड्रा रोड में हल्की बारिश होने की संभवना है। Post Views: 19 Please Share With Your Friends Also Post navigation 65000 रुपये घूस लेते दो अफसर गिरफ्तार, बिल भुगतान के एवज में ले रहे थे रिश्वत RAIPUR में 8 साल की बच्ची से रेप : सिग्नल से खाना खिलाने के बहाने कार में बैठाया, VIP रोड ले जाकर दुष्कर्म, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार…