रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान बेचने वाले ​किसानों के लिए राहत की खबर निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की तारीख को बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धान खरीदी की तारीख दो दिनों तक और बढ़ाने का फैसला लिया है। यानी अब किसान 5 फरवरी तक अपनी धान बेच सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों का धान किसी कारणवश तय समय सीमा में नहीं खरीदा जा सका था, उन्हें ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस विशेष अवधि में केवल उन्हीं किसानों से धान की खरीदी की जाएगी, जो पहले वंचित रह गए थे।

आपको बता दें कि बीते करीब दो महीनों से प्रदेशभर में धान खरीदी का काम चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी उपज सरकारी केंद्रों में बेची। धान खरीदी के दौरान किसानों की भीड़ केंद्रों पर देखने को मिली और कई जगहों पर आखिरी दिन 31 जनवरी तक टोकन के आधार पर खरीदी होती रही। लेकिन इसके बाद भी कई ऐसे किसान है जो वंचित रह गए थे, उन्हीं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!