CG: बड़ा हादसा… अनियंत्रित होकर पलटी बस, 32 घायल, 8 की हालत गंभीर कांकेर :- जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां बांदे पखांजूर के रास्ते से होकर जगदलपुर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 32 यात्री घायल हुए हैं, सभी घायलों को तुरंत कांकेर मेडिकल कॉलेज लाया गया है। हादसे में 32 घायल यात्रियों में 8 यात्री गंभीर रूप से घायल है, वहीं दो की स्थिति नाजुक देखते हुए इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और घायलों को सुरक्षित निकालने तथा राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। Post Views: 140 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: बिजली कनेक्शन के नाम पर साइबर ठगी, एपीके फाइल भेजकर खाली किए जा रहे खाते CG: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना ससुर ने बहू का किया रेप, पिछले साल ही हुई थी शादी